🔳 मौसम की स्थिति को देख अलर्ट मोड पर प्रशासन
🔳 विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती कर सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳 आपदा संभावित क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी
🔳 रोजाना की रिपोर्ट एसडीएम को उपलब्ध कराएगी क्यूआरटी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

लगातार बिगड़ रहे मौसम के बीच पंचायती चुनाव में खलल न पड़े इसके लिए किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने को प्रशासन ने छह क्विक रिस्पांस टीमों का गठन कर टीम के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी है। एसडीएम मोनिका के अनुसार की में स्वास्थ्य, लोनिवि, ग्राम्य विकास समेत कई विभागीय अधिकारियों की तैनाती की गई है।
आपदा की दृष्टि से बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांव संवेदनशील श्रेणी में है। बारिश बढ़ने पर कई मतदान स्थलों पर मतदान कर्मियों को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है वहीं मतदान के दिन मतदाताओं को भी परेशानी हो सकती है। मतदान केन्द्र तक पहुंचने वाले रास्तों पर बहने वाले बरसाती नाले तथा पहाड़ियों से होने वाला भूस्खलन मुसीबत बन सकते हैं। 24 जुलाई को होने वाले मतदान को संवेदनशील मतदान केंद्र पर संभावित चुनौतियों से निपटने को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार कर ली है। मतदान कार्मिकों को केंद्र तक पहुंचाने तथा मतदाताओं को भी शत प्रतिशत मतदान करवाने को वैकल्पिक रुट तैयार किया गया है। मोटर मार्ग पर बकायदा लोडर मशीनों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं। यही नहीं जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने छह क्विक रिस्पांस टीमों का गठन भी कर दिया है। क्यूआरटी में महत्वपूर्ण विभागों के तेजतर्रार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकी मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और समय पर सभी केंद्रों में मतदान कर्मी मतदान शुरु करा सके तथा ग्रामीण भी मतदान कर सुरक्षित वापस घरों को लौट सके। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार क्यूआरटी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। रोजाना की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। टीम में महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।