🔳 बरामद की 98 टेट्रा पैक अवैध मसालेदार देसी शराब
🔳 गांव में पहुंचाकर अवैध बिक्री की थी योजना
🔳 पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शुरु किया चैकिंग अभियान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान गति पकड़ गया है। बेतालघाट पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर घिरोली पुल के समीप गांव को शराब ले जाने की तैयारी में जुटे तस्कर को मय शराब गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव में शराब पहुंच कर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने वालों के खिलाफ बेतालघाट पुलिस ने अभियान तेज हो गया है। ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान के दौरान थाना पुलिस की विशेष टीम में समीपवर्ती दनखोरी गांव निवासी त्रिलोक चंद्र को घिरौली पुल के समीप अवैध शराब के साथ दबोच लिया।आरोपित के पास 98 टेट्रा पैक अवैध मसालेदार देसी शराब बरामद की गई है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अनीस अहमद के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब तस्करी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसआई हरिराम, विनोद सिंह, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।