🔳 सेठी क्षेत्र में पट्टा संचालन में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां
🔳 तौल कांटा व सीसीटीवी संचालित न होने से खड़े हुए सवाल
🔳 उपखनिज बगैर तौले क्रशर में लगाया जा रहा ठिकाने
🔳 खनन विभाग के निरीक्षण में भी सामने आई अनियमितता
🔳 एसडीएम बोली – जुर्माना लगाने को खनन विभाग को देंगे निर्देश
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे सेठी क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टे पर खुलेआम अफसरों की आंखों में धूल झोंक पट्टा संचालन से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमानुसार तौलकांटा व सीसीटीवी की निगरानी में पट्टा संचालन के नियमों के बावजूद धड़ल्ले से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नियमों के उलट पट्टा संचालित होने से अवैध खनन कर सरकार को भी राजस्व की चपत लगाई जा रही है। एसडीएम मोनिका के अनुसार खनन विभाग को जुर्माना लगाने को निर्देशित किया जाएगा।
तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सेठी पुल के नजदीक उपखनिज पट्टे की स्वीकृति पहले ही सवालों के घेरे में है अब नियमों के उलट पट्टा संचालित होने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सेठी क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टे पर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने को तौलकांटा स्थापित किया गया है पर कांटे का संचालन कई दिनों से नहीं हो रहा है वहीं सीसीटीवी का भी आता पता नहीं है। बगैर सीसीटीवी निगरानी व उपखनिज तौले स्टोन क्रशर तक पहुंचाएं जाने से अवैध खनन का अंदेशा भी है। मंगलवार को निरीक्षण को पहुंची खनन विभाग ने भी तौल कांटे का संचालन न हो पाने की पुष्टि की है ऐसे में नियमानुसार खनन किए जाने के दावे भी खोखले साबित हो गए हैं वहीं स्टोन क्रशर में ठिकाने लगाए गई उपखनिज की मात्रा भी संदेह के घेरे में आ गई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार मामले में जुर्माना लगाने को खनन विभाग को निर्देशित किया जाएगा। नियमों का उल्लघंन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन विभाग के सर्वेयर विनोद बाराकोटी के अनुसार निरीक्षण किया गया है। बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है। फिलहाल तौल कांटा संचालित नहीं है। दिशा निर्देश दिए गए हैं।
