◾ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी गई दवाइयां
◾बिमारियों की जानकारी दे बताए गए बचाव के तरीके
◾आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत रातीघाट में लगा शिविर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट स्थित हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लगे स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निशुल्क दवाइयां वितरित कर बिमारियो से बचाव की जानकारी दी गई।
गुरुवार को आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत रातीघाट में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। घूना, रातीघाट, जाख, चौरसा आदि गांवों से पहुंचे पच्चीस से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में बीपी, शूगर की जांच के साथ ही टीबी, कैंसर आदि बिमारियों के विषय में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तनुजा नेगी ने शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनीषा तिवारी ने लोगों को जल जनित बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। इस दौरान तनुजा भट्ट, मनीषा, मोहित आर्या, नीमा भट्ट, गीता आर्या, चंद्रा आर्या, गंगा भंडारी, आरती आर्या, मनोरमा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
