◾आवारा गौवंशीय पशुओं के हमलावर होने का अंदेशा
◾हाइवे पर झुंड में घुम रहे पशुओं से टकराकर घायल हो चुके बाइक सवार
◾व्यापारियों ने पशुओं को गौसदन भेजने की उठाई मांग
◾ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा एसडीएम को संबोधित ज्ञापन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में आवारा गौवंशीय की संख्या बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्कूली नौनिहालों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेज पशुओं को गौसदन भेजे जाने की मांग उठाई है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में एकाएक गौवंशीय पशुओं की अधिकता से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी की अगुवाई में व्यापारियों ने एसडीएम कोश्या कुटोली को ज्ञापन भेज बताया है की आसपास के गांवों से लगातार गौवंशीय पशु बाजार क्षेत्र में छोड़े जा रहे हैं। बाजार में गौवंशीय पशु झुंड में घूम रहे हैं। कई बाइक सवार पशुओं से टकराकर चोटील तक हो चुके हैं। छोटे छोटे स्कूली बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आवारा गौवंशीय पशु लोगों को मारने दौड़ रहे हैं जिससे कभी भी बडा़ हादसा सामने आ सकता है। व्यापारी नेताओं ने गौवंशीय पशुओं को गौसदन भेजे जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकी भविष्य में होने वाली घटना को टाला जा सके। इस दौरान महामंत्री गोविंद सिंह नेगी, रोहित नेगी, विरेंद्र सिंह मेहरा, नंदन सिंह, गोधन सिंह, कृपाल जंतवाल, गजेंद्र सिंह भास्कर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
