◾पहले नए भवन निर्माण को बजट उपलब्ध कराने की उठाई मांग
◾गांवों में स्थित स्कूलों के अस्तित्व को समाप्त करने का जताया अंदेशा
◾उपशिक्षा अधिकारी ने किया नए भवनों का प्रस्ताव शासन को भेजने का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच चुके विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की नए भवन निर्माण को बजट आवंटित किए बगैर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। गांवों में स्थित विद्यालयो का अस्तित्व समाप्त करने का अंदेशा जताया है। नए भवन निर्माण को बजट आवंटित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। उपशिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार के अनुसार नए भवनों के निर्माण को प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। स्वीकृति को जल्द शासन को भिजवाया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरतपा, कैंची, हल्द्वीयानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनस्यारी, नैनीचैक, ब्यासी, मल्ली पाली आदि विद्यालयों के कक्षा कक्षों को ध्वस्तीकरण के आदेश उप-शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेतालघाट से जारी होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उप-शिक्षा अधिकारी से जारी आदेश में चार दिन के अंदर जर्जर हालत में पहुंच चुके कक्षा कक्षों को ध्वस्त करने के आदेश विद्यालय के प्रधानाचार्यो को दिए गए हैं। ग्राम प्रधान मल्ली पाली व ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने शिक्षा विभाग के आदेश पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की बगैर नए भवन निर्माण को बजट आवंटित किए पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश समझ से परे है। चेतावनी दी है की नए भवनों के निर्माण को बजट आवंटित किए बगैर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उपशिक्षा अधिकारी बेतालघाट भूपेंद्र कुमार के अनुसार नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर पुराने भवन ध्वस्त किए जाने हैं। दावा किया की नए भवनों के निर्माण को भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!