🔳 रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में हुई ग्राम पंचायत की बैठक
🔳 कई अहम बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
🔳 विकास कार्यों से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव किए गए पास
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में हुई बैठक में गांव के विकास को कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। ग्रामीणों ने गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान भारती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, जंगली जानवरों व बंदरों के बढ़ते आंतक से जुड़े मुद्दे उठाकर समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में दिव्यांग, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन से जुड़े लाभार्थियों को चिह्नित किया गया। ग्रामीण विकास को सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। ज्येष्ठ उपप्रमुख रणजीत सिंह जीना ने गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा मेहरा, राजेंद्र कुमार समेत गांव के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे‌।