🔳 देखते ही देखते आग की लपटे हुई विकराल
🔳 दिनभर जंगल से उठता रहा धुएं का गुबार
🔳 वन संपदा के साथ वन्य जीवों को भी नुकसान का अंदेशा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

सर्दियों में जंगलों के धधकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जंगलों में लगी आग से वन संपदा को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है बावजूद वन विभाग सुध नहीं ले रहा। जंगलों में आग धधकने से वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव से सटे जंगलात क्षेत्र में एकाएक आग धधक उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग के जंगलात क्षेत्र के बड़े हिस्से में फैलने से वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। सुबह से धधक रही आग से दोपहर तक जंगल से धुएं का गुबार उठता रहा। सर्दियों में जंगलों में आग की घटनाओं से तमाम गंभीर सवाल भी खड़े हो गए हैं। इससे पूर्व भी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे थुआ का जंगल आग की चपेट में आकर खाक हो चुका है। भवाली – रातीघाट बाइपास रोड से सटा जंगल भी आग की भेंट चढ़ चुका है। जनप्रतिनिधियों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।