🔳 कड़े मुकाबले में बारह रन से दी करारी शिकस्त
🔳 विजेता टीम के हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच
🔳 मौना के हिमगिरि स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मौना स्थित हिमगिरि स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप रोमांचक दौर में पहुंच गई है। बडैत क्रिकेटर्स व चापड़ के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में चापड़ की टीम ने दो बार की चैम्पियन बडैत की टीम को करारी शिकस्त दी। विजेता टीम के हिमांशु मैन ऑफ द मैच चुने गए।
मौना के हिमगिरि स्टेडियम में खेले गए स्व. गीता देवी मेमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप के शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चापड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने 18 गेंदों में 32 तथा दीपक ने 13 गेंदों में 31 व गिरधर ने 12 गेंदों में 20 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। बड़ैत की ओर अर्जुन ने तीन व राजकुमार ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ैत की टीम 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। बड़ैत की ओर से हरीश ने नाबाद 41, ललित ने 40 व संतोष ने 28 रन की शानदार पारी खेली पर टीम विजय लक्ष्य से 12 रन दूर रह गई। चापड़ की ओर से रितिक ने तीन जबकि गिरधर व हिमांशु ने दो – दो विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।