🔳 जी राम जी समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी की गई साझा
🔳 सर्वसम्मति कई अहम प्रस्ताव किए गए पास
🔳 गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का लिया गया संकल्प

[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में हुई बैठक में ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया गया। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को जी राम जी तथा प्रधानमंत्री आवास व राज्य वित्त योजना की जानकारी साझा की। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने ग्राम पंचायत के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।

सुनियाकोट गांव में हुई बैठक का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से खेती बचाने को तारबाड़ व सोलर फैंसिंग तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि गांव को विकसित व आदर्श ग्राम पंचायत बनाने को मिलजुल कर कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विपिन चंद्र आर्या ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना भी तैयार की गई।जिला पंचायत सदस्य निशा ने भी विकास कार्यों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी नवीन भट्ट, जिंप सदस्य प्रतिनिधि गोपाल सिंह कनवाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गणेश राम, कुनाल रावत, नवीन नेगी, डूंगर सिंह, नारायण सिंह, बची राम, धर्मानंद सती, हीरा सिंह बिष्ट, गौरव, राहुल, काजल परिहार, दीपा बिष्ट, हेमा देवी, रश्मि नेगी, नीमा, ललिता देवी, राजेंद्र सिंह, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।