🔳 रोमांचक मुकाबले में नैनीताल वारियर्स को 13 रन से हराया
🔳 शतकवीर साक्षात बने मैन ऑफ द मैच
🔳 मंडलकोट के खेल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप
🔳 मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

मंडलकोट गांव में क्रिकेट चैम्पियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। बजोल इलेवन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन उद्घाटन मुकाबला जीत अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम की ओर से साक्षात ने शतकीय पारी खेल मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मंडलकोट स्थित खेल मैदान पर दीप सम्राट टी 20 क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने किया। जिंप सदस्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। कहा की ऐसे टूर्नामेंट से ही खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला नैनीताल वाॅरियर्स व बजोल स्टार इलेवन के बीच खेला गया। बजोल स्टार इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए साक्षात की शानदार शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित बीस ओवर में 195 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल वाॅरियर्स की टीम निर्धारित ओवर में 183 रन ही बना सकी। बजोल स्टार इलेवन ने 13 रन से मुकाबला जीत लिया।साक्षात को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा नेगी, सुनील मेहरा, पूरन सिंह, आंनद सिंह, कुंदन सिंह, देव सिंह आदि मौजूद रहे।