🔳 नलकूप खंड रामनगर के अधिकारियों ने ग्रामीण के साथ तैयार की रुपरेखा
🔳 जल्द प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगा विभाग
🔳 योजना का विस्तार होने के बाद करीब पंद्रह सौ नाली भूमि को मिल सकेगा सिंचाई का पानी

[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने को कवायद तेज हो गई है। लोहाली लिफ्ट सिंचाई योजना के विस्तारीकरण को नलकूप खंड रामनगर के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया। ग्रामीणों ने कहा की योजना का विस्तारिकरण से सूदूर गांवों के किसानों को भी लाभ मिल सकेगा।

मंगलवार को नलकूप खंड रामनगर के अधिकारियों की टीम लोहाली गांव पहुंची। किसानों व ग्रामीणों की मांग पर लिफ्ट सिंचाई योजना का विस्तारिकरण देवी मंदिर तक किए जाने को रुपरेखा तैयार की गई। किसानों ने जल्द से जल्द विस्तारिकरण किए जाने की मांग उठाई ताकी किसानों को योजना का समुचित लाभ मिल सके। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह ने कहा की योजना का विस्तार होने से करीब पंद्रह सौ नाली कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। नलकूप खंड रामनगर के सहायक अभियंता प्रशांत आर्या ने कहा कि विस्तारीकरण के लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जायेगा। जून तक हरसंभव धरातल पर कार्य शुरु करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान नलकूप खंड रामनगर के कनिष्ठ अभियंता मनीष सेमवाल, पूर्व प्रधान धाम सिंह रावत, प्रधान प्रतिनिधि हरीनगर सुन्दर लाल, प्रतिनिधि थुवा ब्लाक हरीश चन्द्र, नरेन्द्र रावत, गोधन सिंह, चंदन बसानी, अनूप सिंह रावत, राधे सिंह, राजेन्द्र रावत, दीवान सिंह, जीवन सिंह महरा, राम सिंह रावत, विरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोपाल सिंह, रघु सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, देवकी देवी, रमा बिष्ट, मंजू रावत, दीक्षा रावत, गीता देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।