🔳 भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल का छात्र है मेधावी
🔳 ब्लॉक, जनपद व राज्य स्तर पर किया दमदार प्रदर्शन
🔳 राघवेन्द्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद में खुशी की लहर
🔳 हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के छात्र राघवेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीन हजार मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर हरियाणा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए जगह पक्की कर ली है। राघवेन्द्र की सफलता पर खेलप्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भवाली निवासी राघवेन्द्र सिंह ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में ब्लॉक व जनपद स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी दमदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली है। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में बारहवीं के छात्र राघवेन्द्र ने पहले ब्लाक व जिला स्तर पर तीन हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। अब देहरादून में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेधावी राघवेन्द्र ने तीन हजार मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली है। राघवेन्द्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील मेहरा, मनोज सिंह बिष्ट, संजय सिंह, दीवान सिंह आदि ने खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




