🔳 लंबित लाभांश व भाड़े का भुगतान न होने पर चढ़ा पारा
🔳 दीपावली पर भुगतान के आश्वासन को दिया झूठा करार
🔳 संगठन अध्यक्ष ने कोटेदारों से किया आंदोलन में भागीदारी का आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]
लंबित लाभांश भुगतान समेत अन्य मांगों का समाधान न होने पर राशन विक्रेता संघ गरमपानी ने नवंबर माह के राशन वितरित न करने का ऐलान कर दिया है। संगठन अध्यक्ष ने कोटेदारों से एकजुटता से कार्य बहिष्कार करने का आह्वान किया है।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाॅप डीलर्स फैडरेशन उत्तराखंड के आह्वान पर गरमपानी व आसपास के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांगों की अनदेखी पर नवंबर माह में राशन वितरित न करने का निर्णय लिया है। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ गरमपानी ईकाई अध्यक्ष पंकज दानी ने आरोप लगाया की खाद्यान मंत्री रेखा आर्या ने दीपावली पर लंबित लाभांश भुगतान का भरोसा दिलाया पर अब तक भुगतान नहीं हो सका है। कोरोनाकाल के लाभांश व भाड़े तक का भुगतान नहीं किया जा सका है जबकि कोटेदारों ने कोरोनाकाल में अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर राशन वितरित किया। आरोप लगाया की विभाग ही कोटेदारों की उपेक्षा पर आमादा है। संगठन अध्यक्ष ने सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से एकजुटता का परिचय दे कार्यबहिष्कार को समर्थन देने की अपील की है।




