= कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
= देहरादून कूच के साथ ही दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

(((सुनील मेहरा/मदन सिंह/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद मांगे पूरी न होने पर अब वन पंचायत सरपंचों का सब्र जवाब देने लगा है। मानदेय बढ़ाने समेत तमाम मुद्दों की मांग को लेकर अब सरपंच संगठन के पदाधिकारियों ने देहरादून कूच की रणनीति तैयार कर ली है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि मांगे पूरी न हुई तो देहरादून में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
वन पंचायत संगठन ने उपेक्षा का आरोप लगा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के कमल सुनाल के अनुसार कई बार वन विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने तथा व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन सौपे जाने के बावजूद सरपंचो की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लगातार उपेक्षा की जा रही है। पूर्व में मुख्य वन संरक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया पर आज तक कोई कार्यवाही ना हो सकी जिस कारण सरपंचो में नाराजगी बढ़ने लगी है। संगठन के अध्यक्ष गणेश जोशी तथा प्रवीन चंद्र आदि के अनुसार अब उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द सरपंचों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो देहरादून कूच कर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।