= अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नव दुर्गा मंदिर के समीप हुई दुर्घटना
= मध्य रात्रि ढाई बजे की घटना
(((हरीश चंद्र/विजय रौतेला/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगढ़ के समीप निर्माण सामग्री से लदा ट्रक खाई की ओर लटक गया। दुर्घटना में वाहन चालक की जिंदगी बाल-बाल बच गई। ट्रक खाई की ओर पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का कारण वाहन का स्टेरिंग फेल होना बताया जा रहा है।
सोमेश्वर निवासी गणेश गिरी ट्रक यूके 04सीबी 0097 मैं निर्माण सामग्री लाद हल्द्वानी से सोमेश्वर की ओर रवाना हुआ। मध्यरात्रि करीब ढाई बजे गणेश अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगढ़ स्थित नव दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचा ही था कि एकाएक वाहन में तकनीकी खराबी आने से वाहन के स्टेरिंग ने काम करना बंद कर दिया। स्टेरिंग के काम ना करने से वाहन चालक के होश उड़ गए उसने वाहन को संतुलित करने का काफी प्रयास किया पर सफल नहीं हो सका। नतीजतन वाहन शिप्रा नदी की ओर घूम गया। वाहन खाई में लटक गया तथा नदी की ओर जाने से बच गया। वाहन के एकाएक रुकने से वाहन चालक की सांस में सांस आई। बामुश्किल वाहन से बाहर निकल आया। चालक की जिंदगी बचने से बड़ा हादसा टल गया। वाहन शिप्रा नदी की ओर गिरता तो बड़ा हादसा सामने आ सकता था। आवाजाही करने वाले चालक भी हैरत में रहे। स्थानीय लोगों ने हाइवे किनारे सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
