= गांव से जांच कराने पहुंची थी सीएचसी गरमपानी
= जांच के बाद मिली रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
= हरकत में आया अस्पताल प्रशासन आइसोलेट किए जाने की तैयारी शुरू
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))
एक वर्ष तक शांत रहने के बाद कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। रामगढ़ ब्लॉक के छियोडी़ गांव की बुजुर्ग महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को आइसोलेट किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी गरमपानी जांच को पहुंची महिला के स्वैब के नमूने ले डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए। रिपोर्ट में महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जिला प्रशासन के मास्क अनिवार्य किए जाने के आदेश जारी होने के साथ ही रामगढ़ ब्लॉक के छियोडी़ गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला बीते बुधवार को सीएचसी गरमपानी में जांच को पहुंची थी। कोविड सेंटर में महिला के स्वैब के नमूने लिए गए। जांच को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। गुरुवार को मिली रिपोर्ट में महिला में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोविड सेंटर गरमपानी में तैनात फार्मासिस्ट मदन गिरी गोस्वामी के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद जानकारी उच्चाधिकारियों को भी भेज दी गई है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद संक्रमित महिलाओं को आइसोलेट किया जाएगा। संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
