◾हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
◾ मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
◾भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
केंद्रीय वन पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्वजनों के साथ कैंची धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम में रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। किक्रेट से जुड़ी हस्तियां, फिल्मी सितारे व राजनीति से जुड़े बाबा भक्त बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं। बीते शनिवार को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव के मंदिर पहुंचने के बाद देर शाम केन्द्रीय वन व पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कैंची धाम पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह के नेतृत्व में भवाली, नैनीताल, हल्द्वानी, गरमपानी, खैरना से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। मंदिर समिति सदस्यों से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई।कहा की बाबा के धाम में पहुंचकर सुखद अनुभूति हो रही है। काफी देर मंदिर में रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान दीवान मेहरा, प्रकाश आर्या, मोहन रौतेला, अल्का जीना, नवीन भट्ट, सिवांशु जोशी आदि मौजूद रहें।
