◾ पूरन सिंह को मिली कोषाध्यक्ष की कमान
◾शहीद चंदन भंडारी जीआइसी सिमलखा में हुई महत्वपूर्ण बैठक
◾कई बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शहीद चंदन सिंह भंडारी राजकीय इंटर कॉलेज में हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय विकास को कई प्रस्ताव पास किए गए। शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदर सिंह बोहरा लगातार पंद्रहवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
सोमवार को विद्यालय सभागार में प्रधानाचार्य आरती पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। विद्यालय परिसर में खस्ताहाल हो चुके कक्षा कक्षों के ध्वस्तीकरण, शौचालयों की मरम्मत तथा विद्यालय में रिक्त महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पदों पर तैनाती तथा विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पर चर्चा हुई। तय हुआ की प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। शिक्षक अभिभावक संघ का भी गठन किया गया। लगातार पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदर सिंह बोहरा को लगातार पंद्रहवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि पूरन सिंह भंडारी कोषाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष आरती पंत को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय हित में मिलजुल कर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान सिमलखा सुनीता देवी, राम सिंह, पूरन सिंह भंडारी, प्रकाश, टीका सिंह, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!