◾ बेतालघाट में कांग्रेस की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
◾ क्षेत्र में पहली बार पहुंचे जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट स्थित शिव मंदिर में हुई कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कहा की भारतीय जनता पार्टी आमजन को डराने का कार्य कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल तथा महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के बेतालघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शिव मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया की भय का माहौल तैयार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनावों में जुटने तथा भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बीडीसी इंदर बोहरा ने किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्या, पीसीसी सतीश नैनवाल, ब्लाक अध्यक्ष शेखर दानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम बोहरा, पीसी गोरखा, विरेंद्र भंडारी, जंगबहादुर मेहरा, प्रदीप पंत, विनोद तिवारी, नंद किशोर, चंपा बोहरा, राधा भंडारी, शांति तिवारी, अंबा दरमाल, ललिता आर्या, भागीरथी वर्मा, मंजू पंत आदि मौजूद रहे।