◾कई प्रसिद्ध टीवी सीरियलो में निभा चुकी बेहतरीन किरदार
◾ बाबा नीम करौली के दर पर पहुंच खुश नजर आई टीवी कलाकार
◾ प्रशंसकों को भी नहीं किया निराश, दिया ऑटोग्राफ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
किस्मत बदलने वाले बाबा के दर पर आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बाबा के दर में पहुंचने के बाद से ही कई सेलिब्रिटी बाबा के दर पर मत्था टेक चुके हैं। अब सुप्रसिद्ध टीवी कलाकार अस्मिता शर्मा का नाम भी बाबा नीम करौली के भक्तों में शामिल हो गया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौली आश्रम में रोजाना हजारों भक्तों बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। किस्मत बदलने वाले बाबा के दर पर कई सेलिब्रिटी भी पहुंच चुके हैं। मंगलवार को पिंजरा खूबसूरती का, प्रतिज्ञा, बालिका वधू, आनंदी समेत कई टीवी सीरियलो में बेहतर अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली टीवी अदाकारा अस्मिता शर्मा ने बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेकने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूजा अर्चना कर ध्यान भी लगाया। मंदिर प्रबंधन से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। काफी देर मंदिर में बिताने के दौरान टीवी अदाकारा बेहद खुश नजर आई। टीवी कलाकार के मंदिर पहुंचने की सूचना पर मंदिर के मुख्य गेट पर प्रशंसकों का भी जमावड़ा लग गया। टीवी अदाकारा ने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया साथ में सेल्फी लेने के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए। बाद में अस्मिता शर्मा गंतव्य को रवाना हो गई।
