🔳 सरकारी बजट से बने कूड़ेदान बने परेशानी का सबब
🔳 कूड़ेदान से उठ रही दुर्गंध से गांवों में रहना हुआ मुश्किल
🔳 उपजिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
धूराफाट क्षेत्र के गांवों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने कूड़ेदान से कूड़ा निस्तारण न होने से परेशान पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री ने एसडीएम को पत्र ज्ञापन सौंप समस्या के समाधान की मांग उठाई है। एसडीएम को बताया की कूड़ेदान में कूड़ा इकट्ठा होने से गांवों में संक्रामक बिमारियों का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है।
धूराफाट क्षेत्र के तमाम गांवों में कूड़े का समय से निस्तारण न होने से ग्रामीण परेशान हैं। सरकारी धनराशि से तैयार कूड़ेदानों में इकठ्ठा कूड़ा स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लगा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत तमाम गांवों में लगे कूड़ेदानों से नियमित रुप से कूड़ा निस्तारण न होने से नाराज भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री सुनील मेहरा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कई बार कूड़ा निस्तारण की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। कूड़ेदानों में इकठ्ठा कूड़े से उठ रही दुर्गंध से गांवों के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में ग्राम प्रधान मंडलकोट दीपा नेगी, प्रधान हिडाम मनीषा, प्रधान बयेडी़ दीप चंद्र, प्रधान मुसोली सुमन, प्रधान लछीना पूजा नेगी, प्रधान नौघर के हस्ताक्षर हैं।
