🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में हुई कार्यशाला में साझा की गई अहम जानकारियां
🔳 पोर्टल पर पंजीकरण के भी बताए गए तौर तरीके
🔳 विद्यार्थियों से की गई रोजगार प्राप्त कर स्वावलंबी बनने की अपील
🔳 महाविद्यालय में प्रवेश संख्या बढ़ाने पर भी दिया गया जोर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

शहीद खेमचंद डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआइएस) के तहत प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर जागरुकता कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पीएमआइएस योजना पर कई अहम जानकारियां दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश बढ़ाने की अपील भी की गई।
महाविद्यालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना और उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण की बारीकियां समझाना है ताकि विद्यार्थी स्वावलंबी बनने में सक्षम हो सके। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. इप्सिता सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के इंटर्नशिप योजना को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि योजना के तहत छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप का एक अवसर मिलेगा जहां उन्हें छह से नौ महीने तक किसी भी प्रसिद्ध कंपनी में इंटर्नशिप करने को मिलेगी तथा नौ हजार रुपये प्रति महीना वेतन भी मिलेगा। चयनित छात्र छात्राएं भविष्य में इन कंपनियां में नियमित भी हो सकेंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पोर्टल में पंजीकरण करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकरण को प्रवेश प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दे तथा दिनांक 11 अप्रैल तक प्रवेश समिति के माध्यम से प्रवेश करने को निर्देशित किया। इस दौरान डा. दीपक, डा. तरुण कुमार आर्या, ममता पाण्डे, डा. निर्मल, संतोष कुमार भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *