🔳 एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकारियां
🔳 बर्धो गांव स्थित पंचायत भवन में दिया गया प्रशिक्षण
🔳 जैविक खाद तैयार करने की साझा की गई विधि
🔳 प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला बर्धो गांव स्थित पंचायत भवन में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों को जैविक खेती के तौर तरीके बताए गए। किसानों को जैविक खाद तैयार करने, उत्तम बीज की पहचान, मौसम चक्र समेत कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आसपास के गांवों की महिला किसानों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
बर्धो गांव स्थित पंचायत भवन में सेंटर फॉर रिसर्च डवलमेंट इन टैक्निकल एंड प्रोफेशनल एथिक्स के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान आशा मेहरा ने किया। ग्राम प्रधान ने किसानों से प्रशिक्षण से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया साथ ही जैविक खेती अपनाकर आय बढ़ाने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर कुशल सिंह व नवीन चंद्र ने किसानों को जैविक खेती के तौर तरीके बताए। जैविक खेती के जरिए अधिक उत्पादन किए जाने की अपील की। बताया की रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वर क्षमता को नुकसान पहुंचता है जबकि जैविक खेती से कृषि भूमि ज्यादा उर्वर होती है। जैविक खाद तैयार करने की विधि भी साझा की। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा ने कहा की सरकार किसानों की आय बढ़ाने को प्रतिबद्ध है। गांवों में ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से किसानों को निश्चित रुप से लाभ मिलता है। इस दौरान प्रगतिशील किसान बहादुर सिंह जलाल, रमेश मेहरा, गोपाल सिंह, नंदन सिंह जलाल, भूपाल सिंह मेहरा, पान सिंह मेहरा, जीवन सिंह, दीपा देवी, हेमा देवी समेत तमाम किसान मौजूद रहे।