🔳 शीतला इलेवन व मुक्तेश्वर की टीम को दी करारी शिकस्त
🔳 सूरज व विक्की चुने गए मैन ऑफ द मैच
🔳 खेलप्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
🔳 हिमगिरि स्टेडियम मौना में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के मोना क्षेत्र में स्थित हिमगिरि स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप रोमांचक दौर में पहुंच गई है। मौना चापड व छतोला हंटर्स की टीम ने अपने अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के सूरज व विक्की मैन ऑफ द मैच चुने गए।
मंगलवार को एमपीएल क्रिकेट चैम्पियनशिप का पहला मुकाबला व्यापार मंडल मौना चापड़ व शीतला इलेवन के बीच खेला गया। व्यापार मंडल की टीम ने सूरज के 45 गेंदों में खेली गई शानदार 92 रन की पारी की मदद से शीतला इलेवन को 39 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सूरज मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा मुकाबले में छतोला हंटर्स ने मुक्तेश्वर की टीम को 13 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम के विक्की ने अपनी टीम के लिए 35 रन का अहम योगदान दिया। दीपक ने चार महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आउट किया। विक्की मैन ऑफ द मैच चुने गए। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजन समिति के राजेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज मेहरा, राकेश राणा, अमित मेहरा, दीपांशु, रोशन, गोपाल नेगी, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद रहे।
