🔳 जीआइसी सिमलखा व भतरौजखान में हुआ विशेष प्रशिक्षण
🔳 आधा दर्जन से अधिक एसएमसी अध्यक्षों व सदस्यों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 सामुदायिक सहभागिता विषय पर हुआ प्रशिक्षण
🔳 विद्यालयी विकास को मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों व अभिभावकों को अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
जीआइसी सभागार में हुए प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ ने विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा की विद्यालयों के हित में फैसले लेने में प्रशिक्षण से मिली जानकारी लाभप्रद होगी। मास्टर ट्रेनर चंद्रशेखर सिंह व नवीन सिंह ने विद्यालय विकास, आरटीई 2009, समग्र शिक्षा, पीएम पोषण, बालिका शिक्षा तथा सोशल ऑडिट के विषय में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन के कार्यों में सामुदायिक तथा पारदर्शिता की अपील की। इस दौरान दया किशन, शिवनारायण यजुर्वेदी, चेतराम, अंबिका चौधरी आदि मौजूद रहे। इधर जीआइसी भतरौजखान में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मंसूर अली ने कई अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान दयाकिशन, पंकज बधानी, दीवान चंद्र, संतोष बधानी, रहमान, सुशील भट्ट, ललित, जगदीश विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।




