🔳 जीजीआइसी बेतालघाट में समग्र शिक्षा योजना के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
🔳 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 चार्ट व माॅडल के जरिए विद्यालय की उपलब्धियों का किया गया प्रस्तुतीकरण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में समग्र शिक्षा योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में दिव्या समूह प्रतियोगिता ने बाजी मारी। लोक नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिव्या विजेता बनी। प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। चार्ट व माॅडल के जरिए विद्यालय की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भारती आर्या, एसएमसी अध्यक्ष जीवंती देवी, पीटीए अध्यक्ष अंजू जलाल तथा स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष अनिता बुधौडी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लोक गायन जूनियर वर्ग में सीमा व लक्ष्मी विजेता बनी जबकि सिनियर वर्ग में ऊषा आर्या पहले पायदान पर रही। स्वच्छता व पर्यावरण विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या तथा बैनर में निशा ने बाजी मारी। लोक नृत्य जूनियर में दिव्या तथा सिनियर में खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। लोक परिधान रैंप में प्रेमा व आंकाक्षा ने जीत दर्ज की। अभिभावकों की कुर्सी दौड़ में जीवंती देवी विजेता बनी। प्रधानाचार्य भारती आर्या ने कार्यक्रम की उपयोगिता व समुदाय के पारस्परिक जुड़ाव के महत्व पर डाला। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान रेखा गढ़िया, पूजा नेगी, कविता परिहार, दीप्ति पंत, सुमन, रेखा, नीतू, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।




