🔳 बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक अभिलेखों के बारे में दी गई जानकारी
🔳 समय पर पंजीकरण कराने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बाल विकास विभाग के तत्वावधान में हुए जागरुकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए समान नागरिक संहिता की जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने की अपील भी की गई।
शुक्रवार को बेतालघाट क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरुकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक अभिलेखों के बारे में बताया गया। समान नागरिक संहिता की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता सक्सेना ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी साझा करने का आह्वान किया। बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान सुपरवाइजर चंपा नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा जोशी, मोनिका, रेखा, किरन, चंपा, सरस्वती, दीपा, कमला, मीना बिष्ट, पुष्पा, जानकी, जीवंती देवी, नेहा, कमला देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!