🔳 जीआइसी लोहाली व खैरना में हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण
🔳 सात प्राथमिक, एक जूनियर व दो इंटर कॉलेजों के 46 सदस्यों ने किया प्रतिभाग
🔳 शिक्षा का अधिकार अधिनियम, समग्र शिक्षा समेत कई बिंदुओं पर जानकारी की गई साझा
🔳 विद्यालय हित में लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली व खैरना में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल अधिकार व संरक्षण, समग्र शिक्षा समेत कई अहम बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सात प्राथमिक, एक जूनियर व दो इंटर कॉलेजों के 46 सदस्यों से भागीदारी की।
विद्यालय सभागार में हुए तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र में डायट प्रवक्ता ललित तिवारी ने अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों को उनकी भूमिका, अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में नोडल अधिकारी प्रताप सिंह मनराल व मास्टर ट्रेनर चंदन राम, गिरीश टम्टा व संकुल समन्वयक निर्मला भैसोड़ा ने समिति सदस्यों को बाल गणना, विद्यालय वित्तिय प्रबंधन व विकास योजना, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, भौतिक संसाधनों की उपलब्धता, निर्माण कार्य, समावेशी शिक्षा तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल अधिकार व संरक्षण, समग्र शिक्षा समेत कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। समिति सदस्यों को साइबर अपराधियों से बचाव के तौर तरीके बताए अन्य विभागों से तालमेल व समुदाय में एसएमसी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। वक्ताओं ने प्रशिक्षण से मिली जानकारी को विद्यालय हित में इस्तेमाल करने का आह्वान विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों से किया। इस दौरान न्याय पंचायत संसाधन केंद्र खैरना के तहत आने वाले दस विद्यालयों के एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।