🔳 विभागीय अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
🔳 विभाग के दावों को दिया हवा हवाई करार
🔳 गांवों में शिविर लगाकर केवाईसी अपडेट करवाए जाने की मांग
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के घोड़ियां हल्सों व ओडा़बास्कोट ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों ने राशन कार्ड केवाईसी अपडेट कराने को सटीक जानकारी न मिलने तथा गांव में शिविर तक न लगाएं जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। जनहित को ध्यान में रख सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है दो टूक चेतावनी दी है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग राशन कार्ड केवाईसी को लगातार अभियान चला रहा है पर बेतालघाट ब्लॉक के दूरस्थ गांवों के लोगों को केवाईसी करवाने के लिए ठोस व्यवस्था न होने से ग्राम प्रधान घोड़ियां हल्सो गणेश चंद्र व प्रधान ओडाबास्कोट मिनाक्षी ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान गणेश चंद्र के अनुसार गांवों के लोगों के राशन कार्ड केवाईसी को गांव में शिविर तक नहीं लगाए जा रहे। विभाग के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के फोन तक बंद आ रहे हैं जिससे सही जानकारी नहीं मिल रही। ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ओडाबास्कोट मिनाक्षी ने भी गहरी नाराजगी जताई है। गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों के राशन कार्ड केवाईसी करवाए जाने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधानों ने दो टूक चेतावनी दी है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।