🔳 विशेष अभियान चलाकर काटे गए ताबड़तोड़ चालान
🔳 बाजार में बेतरतीब ढंग से पार्क वाहनों पर लगाए गए जैमर
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कसा शिकंजा
🔳 पुलिस की एकाएक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क कर जाम लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस से सख्त रुख अपना लिया है। खैरना पुलिस की टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर गलत ढंग से पार्क वाहनों पर जैमर लगाकर जुर्माना काटा साथ ही एमबी व पुलिस एक्ट में ताबड़तोड़ बाइस चालान किए। पुलिस के सख्त रवैए से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
मंगलवार को चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने खैरना चौराहे पर गलत ढंग से पार्क वाहन पर जैमर लगाकर चालान किया। हाईवे पर बगैर कागजात, तेज रफ्तार, मानक से अधिक यात्री को वाहन में बैठाने वाले पंद्रह वाहन चालकों का चालान कर साढ़े सात हजार जुर्माना वसूला। यातायात नियमों के उल्लघंन पर वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। बाजार क्षेत्रों में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सात लोगों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी ने चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ‌ इस दौरान राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी, जगदीश धामी, आंनद बल्लभ शास्त्री, चंदन सिंह, देव सिंह आदि मौजूद रहे।