🔳 कार्यकर्ताओं से किया गया एकजुटता का आह्वान
🔳 पार्टी व संगठन की रिती निती को आमजन तक पहुंचाने की अपील
🔳 बेतालघाट में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हुए दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने को कार्यकताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अलग अलग सत्र में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने विचार रखे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नेगी, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वती, दिलिप सिंह बोहरा ने संगठन व पार्टी की रिती निति को आमजन तक पहुंचाने व सिद्धांतों के अनुसार चलने को अहम जानकारियां साझा की। वक्ताओं ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी व संगठन की रीढ़ है। पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकताओं के बारे में जानकारी दी। विधायक सरिता आर्या ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, कार्यक्रम संयोजक मनोज पडलिया, जगदीश नाथ, दयाल दरमाल, चंपा जलाल, महेंद्र जैडा, नीमा खुल्बे, दीवानी राम, कीर्ती बल्लभ, दीपक रिखाडी, बहादुर जलाल, अजय राघव, राजू जैडा, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *