🔳 हजारों श्रद्धालुओं ने टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
🔳 बाबा नीम करौरी के जयकारों से गुंजायमान हुआ कैंची धाम
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में विकेंड पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी के दर पर पत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। बाबा के जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान हो उठा।
रविवार को सुबह मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही देश के कोने-कोने से पहुंचे बाबा भक्तों ने कतारबद्ध होकर आश्रम में प्रवेश किया। दिन चढ़ने के साथ ही श्रदालुओं की संख्या हजारों में पहुंच गई। बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा कैंची धाम गुंजायमान हो उठा। बाबा भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल भक्तिमय कर दिया। श्रदालुओं की बढ़ती संख्या देख मंदिर प्रबंधन ने आश्रम परिसर में विशेष व्यवस्थाएं बनाई। चौकी पुलिस कैंची टीम भी चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *