🔳सड़क से कोसी नदी क्षेत्र में गिरा ट्रैक्टर
🔳स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान तोड़ा दम
🔳हल्द्वानी से नया ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहा था युवक
🔳स्टेट हाइवे पर लगातार बढ़ रहा दुर्घटना का ग्राफ
🔳स्थानीय लोगों ने सुरक्षित यातायात को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में ट्रैक्टर असंतुलित होकर कोसी नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चला आपातकालीन 108 सेवा से दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचना भेजी। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया।

खैरना -रानीखेत स्टेट हाइवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। खैरना से भुजान के बीच दो किमी के दायरे में ही कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है। शनिवार तड़के हुए हादसे में भी एक युवक ने जान गंवा दी। इड़ा बाराखाम (द्वाराहाट ) निवासी धीरज सिंह नेगी (34) पुत्र आंनद सिंह ने हल्द्वानी से नया ट्रैक्टर खरिद गांव की ओर रवाना हुआ। धीरज रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरा। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चला हादसे में गंभीर रुप से घायल हो चुके धीरज को आपातकालीन 108 सेवा से उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सिंह फर्त्याल के अनुसार स्वजनों को भी घटना की जानकारी भेज दी गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पूर्व में भी इसी बीच एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है वहीं अलग अलग दुर्घटना में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षित यातायात के ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!