🔳सामग्री से वंचित होकर निराश होकर लौटे वापस
🔳श्रम विभाग के तत्वाधान में महिला सभागार में लगा शिविर
🔳विधायक ने करोड़ों रुपये की लागत की योजनाओं का किया शिलान्यास
🔳श्रम विभाग को दिए श्रम कार्ड रिन्यूअल किए जाने के निर्देश
🔳श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने जताया रोष

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर महिला सभागार गरमपानी में लगे श्रम विभाग के शिविर में दूर दराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की शिविर में पहुंचने के बाद श्रम कार्ड रिन्यूअल करने को कहा गया। सहायक श्रम आयुक्त आशा पुरोहित के अनुसार जल्द कार्ड रिनिवल के लिए शिविर लगवाया जाएगा। विधायक सरिता आर्या ने करोड़ों रुपये की कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

शनिवार को महिला सभागार गरमपानी में भवन सन्ननिर्माण कर्मकार योजना के तहत लगे शिविर में बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर बजेडी़, धूरा, सिमराड़, खलाड़, हली, हरतपा तितोली, बुधलाकोट, पाडली, हरोली, समेत तमाम गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष सुबह से ही पहुंच गए। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। करोड़ों रुपये की लागत से मल्ली सेठी लिफ्ट सिंचाई योजना, ओखलढुंगा लिफ्ट सिंचाई समेत कई सिंचाई योजनाओं की मरम्मत तथा मोटर मार्गों के सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि गांव के विकास को लगातार गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश नए किर्तिमान स्थापित कर रहा है। 120 लोगों को छाता, कंबल सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। शिविर में श्रम कार्ड लेकर पहुंचे तमाम ग्रामीणों को कार्ड रिन्यूअल न होने का हवाला दे सामग्री से वंचित कर दिया गया‌‌। किशन सिंह बिष्ट, नेत्र सिंह बिष्ट, हरिराम, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह जलाल आदि ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि कई किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शिविर में पहुंचने के बाद कार्ड रिन्यूअल न होने की जानकरी दे वापस लौटा दिया गया। कहा की कार्ड रिन्यूअल को पहले शिविर लगाया जाना चाहिए था। श्रम विभाग की सहायक श्रम आयुक्त आशा पुरोहित के अनुसार जल्द ही कार्ड रिन्यूअल के लिए शिविर लगाया जाएगा‌। विधायक सरिता आर्या ने भी तत्काल शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ महेश चंद्र गंगवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, दिलीप सिंह बोहरा, रमेश सुयाल, मदन मोहन कैड़ा, प्रेम गोस्वामी, गोविंद सिंह नेगी, दीवान सिंह, अनिता देवी, कविता, शांति देवी, रिंकी, विमला देवी, मुन्नी, चंद्र कला समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!