= एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चों के साथ पुलिस की गोष्ठी
= नियमों के प्रचार-प्रसार का किया गया आह्वान
= जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
(((हल्द्वानी से संजय चौधरी/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब पुलिस ने स्कूली बच्चों व एनसीसी कैडेट्स को साथ में लेकर अभियान चलाने का फैसला लिया है। यातायात पुलिस की एमबीपीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स के साथ जागरुकता गोष्ठी हुई। सीओ ट्रैफिक यातायात विभा दीक्षित ने एनसीसी कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। साथ ही कैडेट्स से नियमों के प्रचार प्रसार में आगे आने का आह्वान किया।
यातायात पुलिस के जवानों ने एनसीसी कैडेट्स को साथ में लेकर शहर में जागरुकता रैली निकाली। सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो और सड़क पर वाहन चलाने के दौरान वह नियमों का पालन करें, इसी उद्देश्य के साथ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
