= सप्ताह भर के भीतर हाईवे को दुरुस्त करने के लिए निर्देश
= हीलाहवाली पर एफआईआर की चेतावनी

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कुमाऊं की लाईफ लाईन माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का अल्मोडा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने काकड़ीघाट से क्वारब तक चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए सांसद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सड़क को गढामुक्त करने के निर्देश दिये। सांसद ने कहा कि वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा इस मार्ग के सुधारीकरण को 45 करोड़ रुपये जारी किये गये। विभाग द्वारा धीमी गति से कार्य किया जा रहा है जिस कारण वर्तमान तक भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है उन्होंने एनएच के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने हेतु तहसील एवं जिला प्रशासन नैनीताल के अधिकारियों को भी निर्देश दिये। उहोंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान धूल उड़ने से स्थानीय व्यापारियों, लोगों एवं यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु सड़क में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाय। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को इस कार्य को प्रथम प्राथमिकता के तहत यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
दिए, ताकि जनता को किसी भी तरह की समस्या न हो। चेतावनी दी कि हिलावाली पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता कैलाश शर्मा,एनएच के सहायक अभियंता जीके पाण्डेय, परियोजना प्रबंधक रवि दत्त, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, महेश रावत, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।