= मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की लगी कतार
= जगह-जगह भंडारे व भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामनवमी पर समूचा क्षेत्र भजन कीर्तनो से गुंजायमान रहा। मंदिर में पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। सुयालबाड़ी स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। सुख शांति को कामना की गई। गरमपानी स्थित राम मंदिर, देवी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, सालडी़ माता, शिव मंदिर, वर्धो स्थित कौशलेश्वर महादेव, नैनी पुल तथा सुयालबाड़ी स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारा लगा। दूर दराज से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन कीर्तन से माहौल राममय हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बसंत उप्रेती, प्रमोद, धारा बल्लभ जोशी, दिनेश चंद जोशी, ख्यालीराम कर्नाटक, भरत कर्नाटक, अंकित सुयाल, मयंक सुयाल, नीरज, दिग्विजय सुयाल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
