🔳 आग धधकने से घर का सारा सामान जलकर हो गया है राख
🔳 व्यापारियों ने भविष्य में भी हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
🔳 प्रशासन से भी मदद दिलाने की लगाई गुहार
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नैनीपुल बाजार क्षेत्र मिठाई की दुकान चलाने वाले व्यापारी के आवासीय मकान में आग धधकने से सारा सामान जलकर राख होने से परेशान प्रभावित परिवार की मदद को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कदम पड़ा दिए हैं। संगठन से जुड़े व्यापारियों ने बाजार से धनराशि एकत्र कर प्रभावित परिवार को सौंपी। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन से भी मदद उपलब्ध कराने की मांग की।
नैनीपुल बाजार क्षेत्र में नवीन चंद्र तिवारी मिठाई की दुकान चलाते हैं। समीप ही वह किराए के कमरे में पत्नी व बच्चों समेत रहते हैं। बीते सोमवार को नवीन व उसका परिवार समीपवर्ती सिरसा गांव में रामलीला देखने गया था की रात के समय नवीन के कमरे आग धधक उठी। स्थानीय लोगों ने कमरे का ताला तोड़कर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू तो पा लिया पर तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से हजारों रुपये की नगदी, बच्चों के कपड़े व कापी किताब तथा गृहस्थी का सारा सामान तक जलकर राख हो गया है। मंगलवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से मदद के तौर पर धनराशि एकत्र कर नवीन की पत्नी मीना को सौंपी। भरोसा दिलाया की भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष विपिन चन्द्र गुरुरानी, कुबेर सिंह जीना, धरम सिंह, बालमुकुंद जीना, दीवान सिंह, बची राम, बहादुर सिंह, दीवान सिंह, रमेश सिंह, गुड्डू रौतेला आदि मौजूद रहे।
