🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 तेज गेंदबाज के पहुंचने की सूचना पर लगा प्रशंसकों का जमावड़ा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

भारतीय क्रिकेटर भुनेश्वर सिंह ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर कहर बरपाने वाले गेंदबाज के कैंची धाम पहुंचने की सूचना पर प्रशंसकों का भी जमावड़ा लग गया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर भी प्रशंसकों से बेहद आत्मीयता से मिले।
बाबा नीम करौरी के भक्तों में एक और भारतीय क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है। भारतीय टीम में रहकर अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले क्रिकेटर भुनेश्वर सिंह मंगलवार को कैंची धाम पहुंचे। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। तेज गेंदबाज के कैंची धाम पहुंचने की सूचना पर मंदिर गेट पर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। भारतीय क्रिकेटर ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। सभी को आटोग्राफ दिए तथा एक एक कर सेल्फी दी। करीब एक घंटे मंदिर में रहने के बाद भुवनेश्वर सिंह गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, शैलेश साह, एमपी सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल साह आदि मौजूद रहे।