= बदहाल हाईवे से उड़ रही धूल से व्यवसाय चौपट
= बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान
= नैनीपुल बाजार में व्यापारियों की बैठक में लिया गया निर्णय

(((मनोज पडलिया/भरत बोहरा/हरीश चंद्र/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

व्यापारियों की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एनएच विभाग की कार्यशैली पर रोष जताया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एनएच पर उड़ रही धूल से व्यापार प्रभावित हो चुका है दुकानों का सामान भी खराब हो रहा है बावजूद कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद एनएच प्रशासन अनसुनी कर रहा है। सर्वसम्मति से तय हुआ कि यदि यही हालात रहे तो व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नैनीपुल बाजार में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चौड़ीकरण कार्य से एनएच बदहाल हो चुका है। वाहनों की आवाजाही से उड़ रहे धूल के गुबार से जीना मुहाल होता जा रहा है। दुकानों का सामान खराब हो चुका है वही आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं बावजूद एनएच प्रशासन सुध नहीं ले रहा। बाजार क्षेत्र में अन्य सुविधाओं की भी पुरजोर मांग उठाई गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि यदि व्यापारियों की उपेक्षा की गई तो फिर अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद कर एनएच प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। इस दौरान संगठन अध्यक्ष विपिन चंद्र गुरुरानी, कुबेर सिंह जीना, चंदन सिंह, त्रिभुवन सिंह जीना, दिवान सिंह, बहादुर सिंह, बालमुकंद जीना, रमेश सिंह, चंदन सिंह, धरम सिंह आदि मौजूद रहे।