= कोसी घाटी में धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय
= पातली क्षेत्र में बह रही भक्ति की रसधार
= श्रीमदभागवत कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु
(((विजय रौतेला/पंकज भट्ट/हरीश कुमार/सुनील मेहरा की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लाक के धनियाकोट गांव के तोक पातली में श्रीमदभागवत कथा से माहौल भक्तिमय है। देर शाम तक भजन किर्तनो का दौर जारी है। कथा सुनने को आसपास के गांवो से भी श्रद्धालु पहुंच रहे है।
पातली क्षेत्र में श्रीमदभागवत कथा में रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। धर्माचार्य रोजाना यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करा रहे हैं। भजन मंडली शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे है। कथा व्यास आचार्य कृष्णानंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं के बारे में बताया कहा कि सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण को याद करने से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कहा की भगवान श्रीकृष्ण संसार के कण कण में विराजमान है । कथा सुनने को धनियाकोट, सिमलखा, बसगांव, हरौली, खैरना, रतौडा़, नैनीचैक, बढेरी, भुजान आदि गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान गोधन सिंह मनराल, जीवन सिंह, बिशन सिंह जंतवाल, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि व्यवस्था बनाने में जुटे है ।
