= भवाली से गरमपानी तक जगह जगह लगा जाम
= कैंची धाम में जाम खुलवाने में छूटे पुलिस के पसीने
= गलत दिशा में खडे़ वाहनो से खडी़ हुई समस्या

(((मदन सिंह/कमल बधानी/मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम से पर्यटक परेशान रहे दिन भर जगह-जगह जाम लगता रहा कैची धाम क्षेत्र में कई वाहनों के गलत दिशा में खड़े हो जाने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को भी जाम खुलवाने में पसीने छूटे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही। सुबह से शाम तक वाहन जाम में रैंगते रहे।
हाईवे पर जाम सिरदर्द बन चुका है।शुक्रवार को हाईवे पर दिनभर वाहन जाम में रैंगते रहे। भवाली से खैरना तक घंटो जाम लगा रहा। कई किमी वाहनो की कतार लगी रही। कैंची क्षेत्र में वाहनो को गलत दिशा में खडे़ किए जाने से जाम लगता चला गया। घंटो यात्री वाहनो में बैठे रहे। कैंची क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों को खासी मशक्क़त करनी पडी। दिनभर लोग परेशान रहे।बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ।

error: Content is protected !!