= सुयालगाढ़ में श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
= भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय
(((अंकित सुयाल/कुबेर जीना/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के सुयालगाढ़ गांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।। कथा व्यास आचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्वालुओं से पुण्य कार्य का आह्वान किया । कार्यक्रम में आसपास के गांवों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

गांव में शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। कथा व्यास आचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने कथा के पांचवे दिन कथा के विभिन्न अध्याय का व्याख्यान कर कहा की मनुष्य को हमेशा पुण्य कार्य करने चाहिए। सतकर्म करने वाले व्यक्ति पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है। कथा सुनने को सुयालबाडी़, बसगांव, छिमी, ढोकाने, काकडीघाट आदि दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच रहे है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 16 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगेगा। इस दौरान कंचन सुयाल, दिनेश सुयाल, विपिन जोशी, नारायण सुयाल, विनोद सुयाल, गिरीश सुयाल, भानू, सूरज, धीरू, कन्नू, आरती, वंदना, पूजा, शिवांगी, कोमल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
