= मानको को ताक पर रख किया जा रहा खदान
= नियमो की धज्जियां उडा़ खुलेआम दी जा रही पुलिस प्रशासन को चुनौती
= खनन विभाग की भी आंखे बंद, सरकार को राजस्व की चपत

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लाक के बसगांव में अवैध खनन धडल्ले से जारी है। पुलिस प्रशासन की सुस्ती का फायदा उठा खनन में लिप्त लोग नियमो की धज्जियां उडा़ कोसी नदी का सीना चीर रहे है। आरोप है की बगैर रायल्टी के ही उपखनिज इधर उधर भेजा जा रहा है जिससे सरकार को राजस्व का चुना लग रहा है। बावजूद जिम्मेदार आंखे मूंदे बैठे है। मानको के उलट खदान किए जाने से खनन में लिप्त लोग पुलिस, प्रशासन तथा खनन विभाग को खुलेआम चुनौती दे रहे है।
कोसी नदी में स्थित बसगांव क्षेत्र में नियमो की बलि चढा़ई जा रही है। एक और प्रदेश सरकार खनन पर अंकुश के दावे कर रही है वहीं दूसरी और खनन में लिप्त लोग दावों की धज्जियां उड़ा रहे है।नदी क्षेत्र में मानकों के उलट धड़ल्ले से खनिज चोरी की जा रही है। बगैर रॉयल्टी ही डंपरों में कई कुंतल आरबीएम लाद इधर-उधर भेजा जा रहा है। एक रोयल्टी काटी भी जा रही है तो उसमें कई चक्कर उपखनिज की चोरी हो रही है। पुलिस, प्रशासन तथा खनन विभाग के दावो की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव ने अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने को निर्देश जारी किए हैं पर यहां मुख्य सचिव के आदेश की भी धज्जियां उड़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन में लिप्त लोग मनमानी पर आमादा है। मानकों के उलट खदान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि यही हालात रहे तो भारी नुकसान हो सकता है।

error: Content is protected !!