= पर्यटकों ने बाजार क्षेत्र में रुकना छोड़ा व्यापारियों का कारोबार प्रभावित
= दो माह से भी अधिक समय से बंद है सुलभ शौचालय
= व्यापारियों का चढ़ा पारा आंदोलन की चेतावनी
(((भरत बोहरा/मनीष कर्नाटक/कमल बधानी की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार में बने सुलभ शौचालय पर ताला लटका होने से आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों ने भी बाजार क्षेत्र में रुकना ही छोड़ दिया है जिस कारण व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने तत्काल सुलभ शौचालय को खोले जाने तथा व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
तहसील परिसर के समीप स्थित पार्किंग क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया। मकसद था की आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े तथा पर्यटकों को सुविधा मिलने से पर्यटक भी क्षेत्र में रुके पर पिछले दो माह से भी अधिक समय से सुलभ शौचालय में ताला लटका पड़ा है जिस कारण पर्यटकों ने बाजार क्षेत्र में रुकना ही छोड़ दिया है। व्यापारियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार व्यापारी सुलभ शौचालय को खोलने की मांग उठा चुके हैं पर अव्यवस्था हावी है। अब व्यापारियों का पारा भी चढ़ने लगा है। व्यापारी नेता गंगा सिंह पिनारी, भरत जलाल, रवि पिनारी, धन सिंह, आनंद सिंह गौणी, भुवन सिंह, नंदन सिंह, हरक सिंह आदि ने तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुलभ शौचालय में व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
