= सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ अभिभावक सम्मेलन
= तमाम बिंदुओं पर विस्तार से हुई चर्चा
= विद्यालय विकास को एकजुट होकर कार्य करने का किया गया आह्वान

(((दलिप नेगी/अंकित सुयाल/मनोज पडलिया/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))

सरस्वति शिशु मंदिर खैरना में हुए अभिभावक सम्मेलन में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नई शिक्षा नीति तथा मासिक शुल्क बडोत्तरी पर भी राय मशविरा किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि विद्यालय के विकास को गंभीरता से मिलजुल कर कार्य किया जाऐगा।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में अभिभावक सम्मेलन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट ने की। मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य ने वार्षिक आख्या पेश की। सम्मेलन में नई शिक्षा नीति, वर्तमान व्यवस्था, पठन-पाठन सामग्री तथा मासिक शुल्क में बढ़ोतरी व नवीन प्रबंधन समिति पर बातचीत हुई। कार्यक्रम का संचालन बबीता आर्या ने किया जबकि विद्यालय के आचार्य प्रमोद कुमार तथा मंजू ढौडियाल ने पठन-पाठन समेत अन्य जानकारियां दी। अभिभावकों ने मासिक शुल्क बढ़ोतरी पर सहमति जताई। विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते को लंबे समय से ना बनाए जाने पर नाराजगी जताई गई। मोटर मार्ग को प्रस्ताव तैयार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल्द प्रशासन से विद्यालय तक मोटर मार्ग के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान महिपाल सिंह, संगीता साह, राधा त्रिपाठी, रोशनी, कंचन आर्या, पूजा पिनारी, गीता पाठक, हरेंद्र बिष्ट, दीपक पांडे, विपिन बधानी आदि मौजूद रहे।