◾ टूनाकोट गांव में गिरताऊ हालत में पहुंच चुके विद्युत पोल बदले
◾समय रहते टाल दिया गया गांव पर मंडरा रहा खतरा
◾खतरा दूर होने से गांव के बाशिंदों ने ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समाचार पोर्टल तीखी नजर की खबर का एकबार फिर सीधा असर हुआ है। समीपवर्ती टूनाकोट गांव में गिरताऊ हालत में पहुंच चुके विद्युत पोल बदलकर आखिरकार गांव पर मंडरा रहे खतरे को टाल दिया गया है। नए पोल लगाए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल भुजान – रिची मोटर मार्ग पर स्थित टूनाकोट गांव के बीचोबीच स्थित तीन विद्युत पोल गिरताऊ हालत में पहुंच गए। पोलों के निचले हिस्से में जंक लगने से उनके धराशाई होने का खतरा बढ़ गया। संभावित खतरे को देख तीखी नजर समाचार पोर्टल ने मामला जोर शोर से उठाया। जनहित में पोलों को बदलने पर जोर दिया। बताया की आबादी के बीचों बीच पोलों के जर्जर हालत में पहुंचने से कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बारिश होने पर लोग दहशत में आ जा रहे हैं। हरकत में आए विद्युत विभाग ने टीम भेज निरीक्षण करवाया। बुधवार को विद्युत विभाग की टीम दोबारा गांव पहुंची तथा गिरताऊ हालत में पहुंच चुके पोल एक एक कर हटा नए पोल स्थापित कर दिए गए। नए पोल लगने से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय सुनील मेहरा, नारायण सिंह, आंनद सिंह, बचे सिंह, जयमल सिंह, प्रताप सिंह, भीम सिंह, भगत सिंह, धन सिंह आदि ने समस्या का समाधान होने पर खुशी जताई है।

error: Content is protected !!