◾स्कूली बच्चों व ग्रामीणों पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
◾ रास्तों को तत्काल दुरुस्त करने की उठाई मांग
◾अनदेखी पर दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी से सटे गांवों के नौनिहालों को स्कूल आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी में खदान होने और अब गड्ढों में पानी भर जाने से आवाजाही खतरे भरी हो गई है। लोगों ने नौनिहालों की सुरक्षा को ध्यान में रख आवाजाही को बेहतर रास्ता तैयार करवाए जाने की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के आमबाडी़, रौलिया गांव, तिवारी गांव, घंघरेठी, रतौडा़ आदि गांवों के नौनिहालों व ग्रामीणों के पैदल आवाजाही को बने रास्ते बद से बद्तर हालत में पहुंच चुके हैं जिस कारण आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बड़ी दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष बेतालघाट बालम बोहरा ने आरोप लगाया की नदियों में खदान के बाद स्थिति बिगड़ गई है। रास्ते गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। स्कूली बच्चों व गांव के बाशिंदों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। ग्राम प्रधान शेखर दानी, ईश्वर खंडूरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन वर्मा, जीवन खंडूरी, जगमोहन बोहरा, उर्वा दत्त खंडूरी, हरेंद्र बिष्ट आदि ने रास्तों को तत्काल दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!