🔳 दो पक्षों के आमने सामने आने से मच गई अफरातफरी
🔳 तू तू मैं मैं से शुरु हुआ विवाद फिर चले लात घूंसे
🔳 हो हल्ला होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण व महिलाएं
🔳 काफि देर मशक्कत के बाद बामुश्किल करवाया शांत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले रिची भुजान मोटर मार्ग पर स्थित तिपोला क्षेत्र में जुएं के फड़ में विवाद बढ़ने से हंगामा हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। बीच बचाव कर बामुश्किल हंगामा शांत करवाया गया।
दीपावली पर जगह जगह लोग ताश खेलकर मनोरंजन करते हैं पर गांवो में अब जुएं के फड़ो में हार जीत की बड़ी बड़ी बाजियां लगने लगी है। दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग जुएं के फड़ में पहुंच रहे हैं। बीते रोज समीपवर्ती तिपोला गांव में लगे फड़ में मध्य रात्रि जुआरी आपस में ही भीड़ गए। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद हाथापाई तक पहुंच गए। लात घूंसे चलने से अफरातफरी मच गई। हंगामा बढ़ने से कमरे में मौजूद अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए। काफि देर तक हो हल्ला होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण व महिलाएं भी मौके पर पहुंच गए। बीच बचाव कर बामुश्किल हंगामा शांत करवाया। हंगामा थमने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जुएं के फड़ पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया की यदि यही हालात रहे तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

One thought on “[:::::::::::::मच गई अफरातफरी :::::::::::][[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING]]]]]]]]]]]]] तिपोला क्षेत्र में जुएं के फड़ पर हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा”
  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

Comments are closed.

error: Content is protected !!